शुक्रवार, 26 अगस्त 2016


                         विश्राम कर रहे है भगवान 2000 साल से 






मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ है ,जो की नैशनल पार्क भी होने से वर्ष भर पर्यटको से गुलज़ार रहता है। बांधवगढ़ नाम एक पहाड़ के नाम पर रखा गया है जिसके अंदर एक किला है। इसी रहस्यमय और अद्भुत किले के अंदर है,भगवन विष्णु की शयन मुद्रा में 2000 वर्षपुरानी विशालकाय मूर्ती। इस किले के अंदर एक सुरंग है जो की घने जंगल के रास्ते रीवा तक जाती है ऐसा लोग बताते है। 

किले के अंदर ही भगवान् विष्णु की 12 अवतार की प्रतिमाये पत्थरो को तराश कर बनायीं गयी है ,जिसमे से कच्छप अवतार और शेष सय्या पर आराम की मुद्रा में भगवान विष्णु के भी दर्शन होते है। 
घने जंगल और आसपास घूमते हिंसक वन्य प्राणियों की वजह से वर्तमान में किले में प्रवेश बंद है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें